6 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का सरकार पर दबाव, देहरादून में महासभा में आंदोलन की चेतावनी

6 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का सरकार पर दबाव, देहरादून में महासभा में आंदोलन की चेतावनी
Spread the love

देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के तत्वावधान में देहरादून नगर निगम के टाउन हॉल में महासभा एवं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्र एवं सफाई कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर निगम शाखा के संरक्षक चौधरी नरेश वैध मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ सोनू खैरवाल ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि चौधरी नरेश वैध ने कर्मचारियों के समक्ष यूनियन का 6 सूत्रीय मांगपत्र पढ़कर सुनाया और सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की आवश्यकता बताई।

यूनियन अध्यक्ष सोनू खैरवाल ने कहा कि छह सूत्रीय ज्ञापन राज्य सरकार को पहले ही सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण मित्रों और सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आगामी धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में एकजुट होने की अपील की।

यूनियन के सचिव भारती ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा है और कर्मचारियों के अधिकारों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

बैठक में शाखा उपाध्यक्ष विनोद कुमार, महिला विंग की देहरादून महानगर अध्यक्ष कुमारी आरती, अरविंद कुमार, शुभम सौदे, रोहित कुमार, पप्पू, अरुण कुमार, तेजपाल, सुनील कुमार, सोना, छाया देवी, लक्ष्मण, उर्मिला, प्रमिला, मीना देवी, सावित्री देवी, रवि कुमार, सनी कुमार, कुमारी शिवानी, गौरव कुमार, मुकेश कुमार, राकेश कुमार सहित सैकड़ों सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles