‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़े आयुक्त दीपक रावत, कुमाऊँ कमिश्नरी परिसर में किया पौधारोपण

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़े आयुक्त दीपक रावत, कुमाऊँ कमिश्नरी परिसर में किया पौधारोपण
Spread the love

नैनीताल। कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने नैनीताल स्थित कुमाऊँ कमिश्नरी परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर आयुक्त दीपक रावत ने मंडलवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो प्रदेश को अधिक हरित और स्वच्छ बनाया जा सकता है। इस अवसर पर कमिश्नरी के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और पौधारोपण अभियान में सहभागिता की।

देवभूमि खबर

Related articles