ऋषिकेश में करोड़ों की नशा तस्करी पर वार, 1.20 किलो चरस व स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

ऋषिकेश में करोड़ों की नशा तस्करी पर वार, 1.20 किलो चरस व स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून । ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 202 ग्राम चरस, 7.01 ग्राम स्मैक तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर सीज कर दी गई है। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत ₹4.30 लाख बताई गई है।

27 जुलाई 2026 को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने कृष्णा नगर लेबर कॉलोनी तिराहे के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका। तलाशी लेने पर उसके बैग से 1 किलो 202 ग्राम अवैध चरस और 7.01 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी परमजीत उर्फ रसगुल्ला (22 वर्ष) निवासी काले की ढाल, ऋषिकेश को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मादक पदार्थ एक स्थानीय तस्कर से खरीदकर ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। पूछताछ के दौरान कुछ अन्य नशा तस्करों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles