अल्मोड़ा में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

अल्मोड़ा में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला
Spread the love

अल्मोड़ा। उप्रेती खोला स्थित नंदा देवी क्षेत्र में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में आग लग गई। फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फायर स्टेशन अल्मोड़ा को 2 अगस्त 2026 की सुबह 6:29 बजे सूचना मिली कि उप्रेती खोला, नंदा देवी क्षेत्र के पास एक मकान में आग लगी है। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के निर्देशन में फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि नवीन जोशी पुत्र मोहन जोशी के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। उस समय स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। फायर सर्विस की टीम ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया और घटनास्थल को सुरक्षित किया।

आवश्यक जांच के बाद स्थिति सामान्य कर दी गई। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे किसी बड़े नुकसान और संभावित हादसे से बचाव हो सका।

इस अभियान में फायर सर्विस टीम के एफएस डीवीआर विपिन बडोला, फायरमैन प्रेम सिंह, धीरेंद्र सिंह, रवि आर्या तथा महिला फायरमैन मनीषा गोस्वामी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देवभूमि खबर

Related articles