मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर बनबसा स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर बनबसा स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
Spread the love

देहरादून। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के बनबसा रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को आधिकारिक पत्र भेजकर निर्णय की जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री की सिफारिश पर जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है। इससे सीमांत क्षेत्र के यात्रियों को रेल यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी और बनबसा स्टेशन से सीधे आवागमन के बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से सीमांत क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, सैनिक परिवारों तथा श्रद्धालुओं को विशेष लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के नियमित ठहराव से कुमाऊँ क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी। साथ ही स्थानीय लोगों की आवाजाही आसान होने के साथ क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

देवभूमि खबर

Related articles