आरटीई की दूसरी लॉटरी खुलने के इंतजार में अभिभावकों की पथरा गई आंखें: रघुनाथ सिंह नेगी

आरटीई की दूसरी लॉटरी खुलने के इंतजार में अभिभावकों की पथरा गई आंखें: रघुनाथ सिंह नेगी
Spread the love

विकासनगर । जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की लचर कार्य प्रणाली एवं निकम्मे पन की वजह से प्रदेश भर के गरीब बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दूसरी पारी की लॉटरी न खोले जाने की वजह से इस सत्र में मिलने वाले दाखिले (ऐडमिशन) नहीं मिल पाए, जोकि सीधे-सीधे तौर पर गरीबों के हक पर डाका मारने जैसा है।

नेगी ने कहा कि दूसरी पारी की लॉटरी अक्सर जुलाई में खुल जाया करती थी, लेकिन माह अगस्त का प्रथम सप्ताह बीतने के उपरांत भी लॉटरी नहीं खोली गई। यहां तक कि लॉटरी का कोई जिक्र तक नहीं हो रहा है। कारण कुछ भी रहे हों, ये शिक्षा मंत्री का दायित्व है कि अगर भारत सरकार से इस मामले में कोई परेशानी/अडचन आड़े आ रही हो तो उसकी मजबूत पैरवी मंत्री को करनी चाहिए थी, लेकिन मंत्री तो बेसुध पड़े हैं ।

आलम यह है कि मंत्री धन सिंह हर मोर्चे पर विफल हो चुके हैं बावजूद इसके सरकार इनको ढो रही है । मोर्चा गैर जिम्मेदार शिक्षा मंत्री से मांग करता है कि इस मामले में जनता को जवाब दें कि आखिर किन कारणों से गरीब बच्चों को दाखिला नहीं मिल पा रहा ।क्यों बच्चों का वर्तमान सत्र 2026-2027 बर्बाद किया जा रहा है! क्यों गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित रखा जा रहा मोर्चा इस मामले को सरकार के समक्ष रखेगा।

पत्रकार वार्ता में- दिलबाग सिंह व ब्लॉक मीडिया प्रभारी अतुल हांडा मौजूद थे

देवभूमि खबर

Related articles