स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव उत्तराखंड सचिवालय के उत्कृष्ट कार्मिकों को करेंगे सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव उत्तराखंड सचिवालय के उत्कृष्ट कार्मिकों को करेंगे सम्मानित
Spread the love

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्य सचिव द्वारा सचिवालय के उत्कृष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। मिशन कर्मयोगी के तहत 1 मार्च से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों की सूची जारी की गई है।

जारी सूची के अनुसार मिशन कर्मयोगी कर्मचारी श्रेणी में 11 कार्मिक, नोडल अधिकारी श्रेणी में दो कार्मिक तथा ई-ऑफिस/मिशन कर्मयोगी तकनीकी टीम में छह कार्मिक शामिल हैं। इन कार्मिकों को स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव द्वारा उनके उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदर्शन एवं क्षमता विकास के लिए सम्मानित किया जाएगा।

मिशन कर्मयोगी कर्मचारी सूची में अपर सचिव, वित्त विभाग सज्जन चंद्र पांडेय ने सर्वाधिक 1,834 कोर्स पूर्ण किए हैं। समीक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र जोशी ने 1,152, वित्त विभाग की समीक्षा अधिकारी निधि ने 1,027 तथा स्थानीय आयुक्त कार्यालय के समीक्षा अधिकारी पंकज रावत ने 307 कोर्स पूरे किए हैं।
सूची में बेसिक शिक्षा विभाग के डॉ. अशोक कुमार मिश्रा, नियोजन विभाग की शमा जेसी, ऊर्जा विभाग के मगन चंद राणा, माध्यमिक शिक्षा विभाग की ऋचा, मुख्यमंत्री कार्यालय के दिनेश सिंह बडवाल, राज्य संपत्ति विभाग के देवेंद्र सिंह रावत तथा संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के ओम प्रकाश शामिल हैं।

नोडल अधिकारी मिशन कर्मयोगी के रूप में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की वंदना डंगवाल और सचिवालय प्रशासन विभाग की मोनिका त्यागी को सूचीबद्ध किया गया है। वहीं, ई-ऑफिस/मिशन कर्मयोगी तकनीकी टीम में सागर चौहान, राहुल पंवार, हेमंत मलासी, रमेश पुंडीर, पारितोष डोभाल और विक्रांत कृष्ण कपिल शामिल हैं।

मिशन कर्मयोगी के तहत कार्मिकों को निरंतर प्रशिक्षण देकर उनकी कार्यक्षमता, डिजिटल दक्षता और प्रशासनिक क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सचिवालय कार्मिकों का सम्मान अन्य कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास के लिए प्रेरित करेगा।

देवभूमि खबर

Related articles