राज्यपाल राजभवन में विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगी पौधारोपण

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों से पाॅलिथीन और प्लास्टिक जनित कचड़े का पूर्ण रूप से त्याग करने का आह्वाहन किया है। राज्यपाल ने वृक्षारोपण और जल संरक्षण को भी आवश्यक बताया है। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर राज्यपाल श्रीमती मौर्य राजभवन नैनीताल प्रांगण में प्रातः 10ः15 बजे वृक्षारोपण करेंगी। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने, विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि ‘विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक व्यक्ति को पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है। लोगों को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्राकृतिक संसाधनो का प्रयोग किया जाय, लेकिन पर्यावरण को कोई क्षति न पहुँचे। राज्यपाल ने कहा कि प्रकृति से अपने लगाव को कम न होने दें और इसके संरक्षण में हर सम्भव योगदान दें। पर्यावरण संरक्षण के प्रति सब जागरूक हों।
उन्होंने कहा कि जैव विविधता की दृष्टि से उत्तराखण्ड अत्यन्त समृद्व प्रदेश है। प्रकृति प्रदत्त संसाधनों के कारण सुरम्य वातावरण की वजह से उत्तराखण्ड राज्य पर्यटकों के लिए सर्वाधिक लोकप्रिय व आकर्षक गंतव्य स्थल है। राज्य के प्रत्येक नागरिक को यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के समृद्ध वन क्षेत्र और हमारी अनमोल वन्यजीवन विरासत संरक्षित एवं सुरक्षित रहे। उत्तराखण्ड की नदियां व झीलों को स्वच्छ बनाने मंे सभी नागरिक भागीदार बनें। राज्यपाल ने प्रत्येक प्रदेशवासी का आह्वान किया है कि वे प्लास्टिक कचरे का पूर्ण रूप से त्याग करें।

देवभूमि खबर

Related articles