उत्तराखंड शासन में छह अधिकारियों के विभाग बदले, विजय कुमार जोगदंडे को गृह विभाग की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के छह अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है।

आईएएस अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे (2012 बैच), जो वर्तमान में अपर सचिव-आयुष एवं आयुष शिक्षा, निर्वाचन तथा मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर और अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, को अपर सचिव, गृह विभाग बनाया गया है।
डॉ. आनंद श्रीवास्तव (आईएएस-2013) को अपर सचिव-नागरिक उड्डयन तथा महानिदेशक-कृषि एवं उद्यान की जिम्मेदारी दी गई है। उनके वर्तमान पदभार अपर सचिव-राजस्व से उन्हें अवमुक्त किया गया है।
विनोद गिरी गोस्वामी (आईएएस-2017)** को वर्तमान पदभारों से संबंधित बदलाव करते हुए अपर सचिव-शहरी विकास, आवास विभाग, निदेशक-शहरी विकास निदेशालय देहरादून तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी-भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारियों में रखा गया है। उनके पास से अपर सचिव-आवास विभाग का पदभार हटाया गया है।
सुंदर लाल सेमवाल (पीसीएस) के पदभार से अपर सचिव-समाज कल्याण विभाग हटाया गया है। वे सचिवालय प्रशासन विभाग, समाज कल्याण, बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम के प्रबंध निदेशक तथा आयुक्त-दिव्यांगजन, उत्तराखंड की जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।
सचिवालय सेवा के सुनील सिंह को अपर सचिव-आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले उनके पास अपर सचिव-राजस्व और गृह विभाग का पदभार था, जिसमें से गृह विभाग का पदभार हटा दिया गया है।
वहीं सचिवालय सेवा की श्रीमती महिमा रौंकली को बाध्य प्रतीक्षा से हटाकर अपर सचिव-राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
