नेहरू कॉलोनी पुलिस ने तीन लाख रुपये से अधिक कीमत की 10.52 ग्राम स्मैक के साथ युवक को दबोचा

नेहरू कॉलोनी पुलिस ने तीन लाख रुपये से अधिक कीमत की 10.52 ग्राम स्मैक के साथ युवक को दबोचा
Spread the love

देहरादून नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10.52 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम राजीव नगर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अविनाश राठौर (23) पुत्र लालता प्रसाद राठौर, निवासी बी-ब्लॉक, नई बस्ती, रेसकोर्स, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.52 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक एक स्थानीय व्यक्ति से सस्ते दामों में खरीदकर लाया था और उसे नशे के आदी लोगों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब स्मैक उपलब्ध कराने वाले स्थानीय व्यक्ति के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित, कांस्टेबल हर्ष वर्धन और कांस्टेबल रोहित वर्मा शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles