स्कार्पियो से 1.034 किलो डोडा पोस्त की तस्करी, टिहरी पुलिस ने दो अभियुक्त दबोचे

स्कार्पियो से 1.034 किलो डोडा पोस्त की तस्करी, टिहरी पुलिस ने दो अभियुक्त दबोचे
Spread the love

टिहरी। “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” अभियान के तहत टिहरी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.034 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन को भी कब्जे में लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में 31 अगस्त 2026 को कोतवाली कैम्पटी पुलिस संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।

चेकिंग के दौरान मसूरी बैंड के पास स्कार्पियो वाहन संख्या UK07HG3400 संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों के कब्जे से कुल 1.034 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ और वाहन को कब्जे में ले लिया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कैम्पटी में मु0अ0सं0 38/2026, धारा 8/15/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिनव पंवार उर्फ अभिषेक पंवार (29 वर्ष), निवासी हरिपुर, सेलाकुई, थाना सहसपुर, देहरादून और शुभम नेगी (31 वर्ष), निवासी हरिपुर, सेलाकुई, थाना सहसपुर, देहरादून के रूप में हुई है।

बरामदगी: 1.034 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त एवं स्कार्पियो वाहन संख्या UK07HG3400।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह रौतेला, कांस्टेबल राकेश चौहान और कांस्टेबल सुधांशु शामिल रहे।

टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें और अपने आसपास मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री या सेवन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

देवभूमि खबर

Related articles