अखबार-ए-मशरिक से जुड़े 9 ठिकानों पर ED की छापेमारी, ₹5.25 करोड़ के बैंक खाते फ्रीज

अखबार-ए-मशरिक से जुड़े 9 ठिकानों पर ED की छापेमारी, ₹5.25 करोड़ के बैंक खाते फ्रीज
Spread the love

कोलकाता, रांची और नई दिल्ली में कार्रवाई; ₹60 करोड़ से अधिक नकद जमा और संदिग्ध बिटकॉइन लेनदेन की जांच

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कोलकाता जोनल कार्यालय-II ने 7 से 9 सितंबर 2026 तक धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत कोलकाता, रांची और नई दिल्ली स्थित नौ परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। ये परिसर M/s Akhbar-e-Mashriq Pvt. Ltd., उसकी सहयोगी संस्थाओं और निदेशकों से जुड़े बताए गए हैं।

ईडी के अनुसार तलाशी के दायरे में Akhbar-e-Mashriq Pvt. Ltd., Crayons Advertising और Mashriq Media Pvt. Ltd. के कार्यालय तथा टीएमसी सांसद Md. Nadimul Haque सहित अन्य लोगों के आवासीय परिसर शामिल रहे।

ईडी ने बताया कि यह जांच बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। एफआईआर में अखबार-ए-मशरिक के माध्यम से कथित तौर पर साम्प्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा देने वाली सामग्री प्रकाशित एवं प्रसारित करने तथा उसके बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन के आरोपों का उल्लेख था।

जांच के दौरान ईडी ने पाया कि Akhbar-e-Mashriq Pvt. Ltd. के कर्नाटक बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), ICICI बैंक और J&K बैंक में कई खाते हैं। एजेंसी के अनुसार इन खातों में कुल ₹60 करोड़ से अधिक की नकद जमा दर्ज हुई है।

ईडी के मुताबिक कर्नाटक बैंक में संचालित तीन ऐसे खाते, जिनमें करीब ₹5.60 करोड़ नकद जमा किए गए थे, बाद में कंपनी द्वारा बंद कर दिए गए। खातों की जांच में कथित तौर पर ऐसे बिटकॉइन खरीद लेनदेन भी सामने आए, जिनके स्रोत को संदिग्ध बताया गया और जिनका कोई स्पष्ट व्यावसायिक औचित्य नहीं मिला।

ईडी ने आरोप लगाया है कि Akhbar-e-Mashriq Pvt. Ltd. द्वारा प्रकाशित अखबार की प्रिंट कॉपियों की संख्या वास्तविक छपाई से काफी अधिक दर्शाई जा रही थी। एजेंसी के अनुसार कथित तौर पर प्रसार संख्या बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने का उद्देश्य अधिक विज्ञापन राजस्व प्राप्त करना था।

तलाशी अभियान के दौरान ईडी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरण, जिनमें मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं हार्ड ड्राइव शामिल हैं, जब्त किए हैं।

इसके अलावा ईडी ने Akhbar-e-Mashriq Pvt. Ltd. के करीब ₹5.25 करोड़ शेष राशि वाले बैंक खातों को फ्रीज किया है।

ईडी के अनुसार, 7 से 9 सितंबर 2026 के बीच PMLA, 2002 के तहत कोलकाता, रांची और नई दिल्ली में कुल 9 स्थानों पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज एवं डिजिटल उपकरण जब्त किए गए तथा करीब ₹5.25 करोड़ की बैंक शेष राशि फ्रीज की गई है।

देवभूमि खबर

Related articles