राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिरस्वाल का देहरादून में स्वागत, महापौर सौरभ थपलियाल से की शिष्टाचार भेंट

राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिरस्वाल का देहरादून में स्वागत, महापौर सौरभ थपलियाल से की शिष्टाचार भेंट
Spread the love

देहरादून। राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिरस्वाल शुक्रवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देहरादून नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल से शिष्टाचार मुलाकात की।

देहरादून पहुंचने पर राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संगठन व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदीप सिरस्वाल का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर देहरादून नगर निगम शाखा के राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सोनू खैरवाल, सचिव धीरज भारती, उपाध्यक्ष विनोद कुमार सहित राजकुमार, अरविंद कुमार, शुभम सौदे, छाया देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिरस्वाल का स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान संगठन एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया।

देवभूमि खबर

Related articles