दून विश्वविद्यालय छात्र परिषद कार्यकारिणी के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न, 13 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

दून विश्वविद्यालय छात्र परिषद कार्यकारिणी के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न, 13 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
Spread the love

देहरादून। दून विश्वविद्यालय में छात्र परिषद कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए रविवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

विश्वविद्यालय में कल संपन्न हुए 10 स्कूलों के चुनाव में निर्वाचित 36 स्कूल सोसायटी सदस्यों ने छात्र परिषद कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए आज नामांकन दाखिल किया। रिटर्निंग ऑफिसर प्रो. आशीष कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष पद के लिए दो, महासचिव पद के लिए तीन, संयुक्त सचिव पद के लिए दो तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। नामांकन पत्रों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सोमवार को प्रत्याशियों के पास नाम वापस लेने का अवसर रहेगा। इसके बाद 29 सितंबर को छात्र परिषद कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एच.सी. पुरोहित, डॉ. प्राची पाठक, प्रशांत मेहता एवं दिनेश पुरोहित सहित अन्य अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में सहयोग किया।

देवभूमि खबर

Related articles