HTML tutorial
HTML tutorial

प्रेमनगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व, अभिनव थापर ने सूर्य देव को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना

प्रेमनगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व, अभिनव थापर ने सूर्य देव को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना
Spread the love

देहरादून। प्रेमनगर में छठ महापर्व समिति की ओर से भव्य छठ महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिनव थापर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने छठ व्रतियों और क्षेत्रवासियों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

महोत्सव में सैकड़ों महिलाओं ने छठ पूजा में भाग लेकर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना की। आयोजन स्थल पर छठ महापर्व की पारंपरिक छटा देखने को मिली। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा संपन्न की। छठी मैया के पारंपरिक गीतों और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि अभिनव थापर ने कहा कि छठ महापर्व केवल बिहार की आस्था और संस्कृति का पर्व नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड और बिहार के बीच मां गंगा के माध्यम से जुड़े अटूट आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रिश्ते का प्रतीक भी है। उत्तराखंड वह पवित्र देवभूमि है, जहां मां गंगा और मां यमुना का उद्गम स्थल है। सूर्य उपासना और मां गंगा के प्रति अटूट श्रद्धा छठ महापर्व की विशेष पहचान है।

उन्होंने कहा कि छठ पर्व की परंपराओं में पवित्र स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने का विशेष महत्व है। उत्तराखंड और बिहार की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं मां गंगा के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। ऐसे आयोजन हमारी साझा विरासत, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को भव्य आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पार्षद विनोद पंवार, संग्राम सिंह पुंडीर, दीवान सिंह बिष्ट तथा प्रेमनगर छठ महापर्व समिति के सदस्य सिद्धांत मौर्य, प्रभान सिंह, तारकेश्वर प्रसाद, संतोष प्रसाद, आत्मा कुमार, पंकज कुमार, प्रदीप गिरी, चंद कुमार, बजरंगी लाल और मुन्ना कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

देवभूमि खबर

Related articles