मूसलाधार बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास एकदम मौसम का मिजाज इस कदर बिगड़ा कि मूसलाधार बारिश के चलते भयंकर ओलावृष्टि हो गईं। स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों के कुछ समझ में ही नहीं आया क्योंकि सुबह से आसमान साफ नजर आ रहा था गुनगुनी धूप नजर आ रही थी। शहर के आसपास चहल कदमी हो रही थी।
रामलीला मंचन करने वाले सभी रामलीला समिती के सदस्य मंच की तैयारियों में जुटे हुए थे। एकाएक मौसम ने भयंकर रूप धारण कर लिया और ऊँचाई वाले स्थानों में तो बर्फ जैसी सफ़ेद चादर ओढ़े दिखाई दी। मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से ठंड में इजाफा हो गया है। नालियों के बन्द हो जाने से सारा नाली का पानी सड़को पर बहकर झील में जा रहा है। चारों ओर कोहरा छाया हुआ हुआ है आमने सामने कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। जैसे तैसे नोकाविहार कर रहे पर्यटकों व नाव चालकों ने बड़ी मुश्किल से नाव को किनारे लगा कर होटल, दुकानों, रेस्टोरेंट में जाकर अपने को भीगने से बचाया।


