HTML tutorial
HTML tutorial

गौरा शक्ति ऐप पर शिकायत के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में गौरा शक्ति ऐप के माध्यम से मिली शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और बाद में किसी अन्य युवती से सगाई करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पीड़िता ने एक अन्य व्यक्ति पर समझौते का दबाव बनाने और जबरन समझौते के कागजात पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास करने की शिकायत भी की है।

लिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को दिनेशपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने गौरा शक्ति ऐप के माध्यम से पुलिस को सूचना दी कि ग्राम कुल्हा निवासी राजेश भारद्वाज पुत्र रमेश सिंह भारद्वाज ने उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने अब किसी अन्य युवती से सगाई कर ली है। उसने ग्राम कुल्हा निवासी जसवीर सिंह पर भी समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर दिनेशपुर पुलिस की महिला उपनिरीक्षक सहित टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पीड़िता को सुरक्षित निकाला। इस दौरान जसवीर सिंह द्वारा विवाद किए जाने की सूचना भी सामने आई। पुलिस टीम पीड़िता और संबंधित व्यक्तियों को थाने लेकर पहुंची।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना दिनेशपुर में मुकदमा अपराध संख्या 163/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 351(3) और 352 में राजेश भारद्वाज एवं अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने राजेश भारद्वाज और जसवीर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद मुख्य अभियुक्त राजेश भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उसकी संबंधित सैन्य इकाई को भी नियमानुसार सूचना दी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त राजेश भारद्वाज (30 वर्ष) पुत्र रमेश सिंह भारद्वाज, निवासी हरिपुरा डाम, ग्राम कुल्हा, थाना दिनेशपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक नेहा राणा, उपनिरीक्षक लोकेश कुमार, हेड कांस्टेबल कृपाल बोरा और कांस्टेबल विकास चन्द्र शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles