HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तरकाशी में 6.26 ग्राम स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, ₹9,200 नकदी बरामद

Spread the love

उत्तरकाशी। जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6.26 ग्राम अवैध स्मैक और 9,200 रुपये की नकदी बरामद की है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 1.90 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 15 नवंबर की शाम जोकाणी, ज्ञानसू के समीप चेकिंग के दौरान शोभित उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 6.26 ग्राम स्मैक और उसकी बिक्री से अर्जित 9,200 रुपये बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध उत्तरकाशी और हरिद्वार में एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा वर्ष 2019 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2018 और 2022 में उत्तरकाशी तथा वर्ष 2021 में हरिद्वार में एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हुए थे। इसके अतिरिक्त वर्ष 2020 में भी उसके विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जगत सिंह, अपर उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी गोविन्द गुसाईं और चालक जयेन्द्र सिंह शामिल रहे। उत्तरकाशी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

देवभूमि खबर

Related articles