वृन्दावन में 23 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी

Spread the love

वृन्दावन।वृन्दावन के विश्वविख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार 23 अगस्त को मनाया जाएगा जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. इस दिन मध्य रात्रि में कान्हा का जन्म होने के बाद रात एक बज कर 55 मिनट पर मंगला आरती होती है. मंगला आरती साल में केवल एक बार, जन्माष्टमी पर ही होती है.

मंदिर के सेवायत पुजारी अशोक गोस्वामी ने बताया कि वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में 23 अगस्त की रात 12 बजे गर्भगृह में ठाकुर जी का महाभिषेक किया जाएगा. रात एक बज कर 55 मिनट पर मंगला आरती की जाएगी. इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने रूपरेखा तैयार कर ली है।

देवभूमि खबर

Related articles