भारत के 5वें राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का नाम एनआरसी की सूची में नही
असम।एजेंसी। असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) की अंतिम सूची से 19 लाख से ज्यादा लोग बाहर हो गए हैं।इन 19 लाख लोगों में देश के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के परिवार वाले भी शामिल हैं।
कामरूप जिले के रंगिया में रहने वाले फखरुद्दीन अली अहमद के भतीजे साजिद अहमद ने बताया कि उनके परिवार का नाम लिस्ट में नहीं है जिसके कारण वह सदमे में हैं।पिछले साल जुलाई में जारी किए गए एनआरसी ड्राफ्ट में भी उनका और उनके परिवार नाम नहीं था।बता दें कि फखरुद्दीन अली अहमद सन् 1974 से 1977 तक भारत के राष्ट्रपति रहे।वे भारत के 5वें राष्ट्रपति थे।

