पाक अधिकृत कश्मीर में इकोनॉमिक कॉरिडोर सम्बन्धित गतिविधि बन्द करें

Spread the love

नई दिल्ली।भारत समूचे कश्मीर नीति पर आक्रामक रुख कायम रखे हुए है। मंगलवार को चीन और पाकिस्तान के कश्मीर पर जारी संयुक्त बयान को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया और दोनों देशों को पाक अधिकृत कश्मीर में चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर से संबंधित गतिविधि को बंद करने के लिए कहा। इस संबंध में विदेश मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा कि पीओके में यथास्थिति बदलने के लिए भारत अन्य देशों द्वारा किसी भी कार्रवाई का विरोध करता है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, “चीनी विदेश मंत्री के हाल के दौरे के बाद चीन और पाकिस्तान के जम्मू-कश्मीर पर दिए संयुक्त बयान को हम खारिज करते हैं। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। भारत हर समय चीन और पाकिस्तान के द्वारा चलाए जा रहे बहुचर्चित चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर पर चिंता जाहिर करता रहा है, जो की भारतीय सीमा का हिस्सा है, जिसे पाकिस्तान ने 1947 से अवैध कब्जा करके रखा हुआ है।”

देवभूमि खबर

Related articles