मंत्री स्वाति सिंह का कैंट सीओ को धमकी देना पड़ा महंगा सीएम योगी ने लगाई फटकार

Spread the love

लखनऊ ।कैंट सीओ को धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार स्वाति सिंह को तलब किया। शनिवार को मंत्री स्वाति सीएम से मिलने पहुंचीं। इस दौरान सीएम योगी ने मंत्री को कड़ी फटकार लगाई। वहीं, मामले में डीजीपी ओपी सिंह ने लखनऊ एसएसपी से रिपोर्ट तलब की है।

बताया जा रहा है कि अगले 24 घंटे में लखनऊ एसएसपी रिपोर्ट देंगे। वह सीओ बीनू सिंह का बयान दर्ज करेंगे। आपको बता दें कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर मंत्री स्वाति सिंह और सीओ कैंट डॉ. बीनू सिंह की बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ। ऑडियो में मंत्री स्वाति सिंह अंसल कंपनी के खिलाफ पीजीआई थाना में एफआईआर दर्ज होने पर सीओ कैंट से सवाल-जवाब कर रही हैं। वह सीओ से यह भी कह रही हैं कि अगर यहां काम करना है तो एक दिन आकर बैठ लीजिएगा।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अंसल कंपनी के खिलाफ बीते दिनों पीजीआई थाना में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पीड़ित का आरोप था कि उसने प्लॉट के लिए कंपनी में संपर्क किया था। प्लॉट खरीदने के लिए निर्धारित रकम जमा की, इसके बाद भी जमीन नहीं दी गई।

फोटो – http://v.duta.us/N25wyQAA

यहां पढें पूरी खबर- – http://v.duta.us/p-m9YgAA

*व्हाट्सऐप पर समाचार के लिए दूता का उपयोग करें।:*
*आपके ग्रुप में add कीजिये +919042011405*

पसंद करने के लिए इस मैसेज को reply करें और टाइप करे 👍

देवभूमि खबर

Related articles