अयोध्‍या मामले में एससी के फैसले के खिलाफ करेंगे अपील:अरशद मदनी

Spread the love

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मुमताज डिग्री कॉलेज में चली ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक तीन घंटे बाद समाप्त हो गई। बैठक के बाद जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हम फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन (पुनर्विचार या समीक्षा याचिका) दायर करेंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि हमें मालूम है रिव्यू पिटीशन का हाल क्या होना है, लेकिन फिर भी हमारा यह हक है। उन्होंने आगे कहा कि बोर्ड की बैठक में क्या फैसला हुआ यह प्रेस कॉन्फ्रेंस में पता चलेगा। अरशद मदनी ने कहा कि हम न मस्जिद को दे सकते हैं और न ही उसकी जगह कोई जमीन ले सकते हैं। मुकदमे में हमें हमारा हक नहीं दिया गया। मामले में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द रिव्यू पिटीशन दाखिल करेगी।

देवभूमि खबर

Related articles