थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब 150 लंच पैकेट एवं करीब 100 पैकेट्स राशन बस्ती में किये वितरित

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब 150 लंच पैकेट एवं करीब 100 पैकेट्स राशन बस्ती में किये वितरित
Spread the love

देहरादून। लॉक डाउन में कई ऐसे मजदूर हैं जो घरों में कैद हैं जिनके द्वारा कई बार कंट्रोल रूम व अन्य माध्यमों से भी फोन कर स्वयं व घर वालों के पास राशन में होने के संबंध में सूचना दी जा रही है उक्त सूचनाओं को संज्ञान में लेकर थाना नेहरू कॉलोनी पर स्थानीय लोगों की एक ऐसा हेल्पर्स व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया जिसमें स्थानीय संपन्न लोग गरीब लोगों की मदद करना चाहते हैं एवं उन्हें घर से ही लंच पैकेट राशन पैकेट देना चाहते हैं उक्त स्थिति को संज्ञान में रखते हुए थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हेल्पर्स व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया गया उक्त हेल्पर्स ग्रुप में कई लोग स्वयं मदद के लिए आगे आए एवं घरों में ही स्वयं लंच पैकेट तैयार कराएं एवं इसी प्रकार कई लोगों द्वारा राशन के पैकेट तैयार किए गए ।लंच पैकेट्स एवं राशन पैकेट्स को दानदाताओं के घरों से कलेक्ट करने के लिए एक थानास्तर टीम थानास्तार पर तैयार की गई जिनके द्वारा आज दानदाता विवेक जैन के घर से लंच पैकेट कुल 150 लेकर रिस्पना नगर में जरूरतमंदों को वितरित किये गए ।। थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी ने बताया कि हैेल्पर्स ग्रुप के मेम्बर mahalxmi वेडिंग पॉइंट्स के स्वामी मनीष बुटोला एवम नितिन पुंडीर द्वारा करीब 100 राशन पैकेट ( जिनमे 5 kg चावल 5 kg आटा 500 ml तेल दाल नमक आदि ) थाना नेहरू कॉलोनी पर पंहुचाये गए जिन्हें थाने से गरीबों को वितरित किया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles