HTML tutorial
HTML tutorial

मंत्री मदन कौशिक ने पुलिस लाईन कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

मंत्री मदन कौशिक ने पुलिस लाईन कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
Spread the love

देहरादून। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने देहरादून , पुलिस लाइन में बनाई गई नोवल कोरोना वाइरस कोविड 19 प्रदेश कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा जिलाधिकारी उधमसिंह नगर से भी फोन पर स्थिति की जानकारी ली।
मंत्री मदन कौशिक ने मुख्य सचिव उत्पल सिंह से फोन पर बनाये गए कण्ट्रोल रूम की तारीफ किया।
जानकारी देते हुये मंत्री मदन कौशिक को अवगत कराया गया कि इस कण्ट्रोल रूम से पूरे प्रदेश के राहत कार्य का समन्वय हो रहा है । प्रति दिन प्राप्त लगभग 5000 काल काल का निस्तारण हो रहा है।  55 से 60 पुसिल कार्मिक 24 घण्टे ड्यूटी दे रहे है। 2722100 फोन पर लगभग 30 पुलिस कार्मिक एक साथ फोन रिसीव करने की व्यस्था की गई है।
कण्ट्रोल रूम को प्रदेश के सभी थानों से जोड़ा गया है तथा यह भी प्रयास किया गया है कि यदि किसी व्यक्ति या संस्था को भोजन या रावत सामग्री वितरण करनी है तब वह उक्त क्षेत्र के थानों के माध्यम से ही वितरित कराए।। नोवल कोरोना वाइरस कोविड 19 नियंत्रण के लिये बनाई गई ,कण्ट्रोल रूम की गतिविधियों की जानकारी लिया तथा राहत,बचाव और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिये महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है की पूरे ज़िले में सभी नागरिकों को खाने की, ठहरने की एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी ज़रूरतों का पूर्ण रूप से ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि एक जिले से दूसरे जिले में मूवमेंट को कड़ाई से रोका जाय। क्योकि हमें प्रदेश को कोरोना से मुक्त करने के लिए और सख्ती से लाॅकडाऊन को लागू करना है। इससे कुछ कष्ट हो सकता है परंतु नोवल कोरोना वाइरस कोविड 19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिये यह आवश्यक है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles