होम क्वारंटाइन का पालन न करने वालों को इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन केंद्र में लायें: जिलाधिकारी
रूद्रप्रयाग । जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति होम क्वारंटाइन का पालन न करते हुए बाहर घूमता हुआ पाया जाता है तो तत्काल उसे सुमेरपुर स्थित इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन केंद्र में लायें।
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रशासन द्वारा जनपद के प्रवेश मार्गों पर चैक पोस्ट स्थापित कर लगातार बाहरी स्थानों व राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है तथा प्राथमिक स्क्रीनिंग में सामान्य पाए गए ऐसे लोगों को होम क्वारंटाइन में रहने हेतु निर्देशित किया गया है तथा लगातार गावों में जनजागरूकता सन्देश प्रसारित किये जा रहे हैं तथा ड्रोन द्वारा भी निगरानी रखी जा रही है. ब्व्टप्क्-19 कंट्रोल रूम में कुछ ग्रामों में बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों द्वारा होम क्वारंटाइन का पालन न किये जाने की शिकायते प्राप्त होने पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा निजी वाहनों में बाहरी यात्री बनकर ऐसे ग्रामों का औचक भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान लॉक डाउन का पालन न करने वालों को चेतावनी दी गयी। इसी दौरान मोहित नेगी, पुत्र श्री दिगंबर सिंह, ग्राम जोंगी, पोस्ट पिल्लू जो 20 मार्च को को जयपुर से आया था परन्तु होम क्वारंटाइन का पालन न करते हुए क्रिकेट खेलने जाते हुए पाया गया। इस पर उसके माता पिता को भी समझाया गया एवं उसके विरुद्ध 188 और आपदा प्रबन्धन अधिनियम- 2004 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया और तत्काल उसे उठाकर सुमेरपुर स्थित इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन केंद्र में भेजा गया। इस हेतु जिले में बाहरी राज्यों व् देशों से आये हुए लोगों पर नजर रखने के लिए 11 टीमें बनायीं गयी हैं। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा चेतावनी दी गयी कि यदि इसी प्रकार बाहरी राज्यों व देशों से आये हुए लोग बाहर घूमते हुए या होम क्वारंटाइन का पालन करते हुए नहीं पाए गए तो तत्काल उन्हें उठाकर सुमेरपुर स्थित इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन केंद्र में भेज दिया जायेगा एवं उनके विरुद्ध 188 और आपदा प्रबन्धन अधिनियम- 2004 के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।आतिथि तक पुलिस द्वारा 376 चालान आई पी सी की धारा 188 के तहत व मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 189 चालान कर 97500 रुपए का अर्थदंड वसूला गया व 27 वाहन सीज भी किये गए है।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने प्रत्येक गाँव हेतु एक नोडल अधिकारी तैनात कर दिया गया है जिनकी जिम्मेदारी बाहर से आये हुए व्यक्तियों पर नजर रखने की होगी एवं उनके स्वास्थ्य की निगरानी करनी होगी। इसी कार्य के लिए ग्राम प्रहरियों को भी जिम्मेदारी दी गयी है। ग्राम प्रधानों से भी यह निवेदन किया गया है की अपने गाँव में निगरानी समितियां बना लें जो ऐसे व्यक्तियों पर दिन रात नजर रखें और यदि वे व्यक्ति बाहर निकलते हैं तो तत्काल इसकी सूचना बम कण्ट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग के नंबर 01364-233727 तथा 8958757335 पर दें। प्रशासन द्वारा लगातार ड्रोन के माध्यम से जनपद रुद्रप्रयाग में निगरानी की जा रही है और अब तक लगभग 55 ग्रामों की ड्रोन द्वारा निगरानी की जा चुकी है। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा चेक पोस्टों पर पुलिस की सक्रियता का भी निरिक्षण किया गया व लॉक डाउन को कड़ाई से लागू करवाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

