HTML tutorial
HTML tutorial

दहेज के लिए पत्नी की हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार

दहेज के लिए पत्नी की हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून । थाना सेलाकुई क्षेत्र में दहेज हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत यह सफलता हासिल हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 मई 2026 को वादी लाल मोहम्मद निवासी लखीमपुर खीरी (उ.प्र.) ने थाना सेलाकुई में तहरीर दी कि उनके दामाद आरिफ अली ने उनकी पुत्री शाहीन बानो की दहेज की मांग को लेकर हत्या कर दी है। शिकायत के आधार पर थाना सेलाकुई में मु0अ0सं0-49/26 धारा 80(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी, पतारसी और संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए 03 मई 2026 को सेलाकुई बाजार क्षेत्र से आरोपी आरिफ अली को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2025 में शाहीन बानो से हुआ था। वह दिहाड़ी मजदूरी करता था और हाल ही में पत्नी के साथ सेलाकुई के जमनपुर में किराए के कमरे में रह रहा था। आरोपी ने बताया कि दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना के दिन झगड़े के दौरान उसने पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को गुमराह करने के लिए बीमारी से मौत होने की झूठी कहानी गढ़ दी थी।पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी सहसपुर अनुज कुमार
थानाध्यक्ष लोकपाल परमार,उपनिरीक्षक सुमेर सिंह
कांस्टेबल सोहन,कांस्टेबल फरमान शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles