सरस्वती विहार विकास समिति का किचन अभियान लगातार 30 वें दिन जारी,विदेश में रह रहे मित्र बन रहे हैं सहयोगी

सरस्वती विहार विकास समिति  का किचन अभियान लगातार 30 वें दिन जारी,विदेश में रह रहे मित्र बन रहे हैं सहयोगी
Spread the love

देहरादून।लाॅकडाउन के बाद मोहल्लों में गठित समितियों द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए क्षेत्रों में भोजन और राशन वितरण जारी है । सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले 30 दिनों से क्षेत्र के ज़रूरत मन्दो के लिए भोजन वितरण अभियान चलाया जा रहा है। सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द देहरादून की किचन को आज एक महीना पूरा हो गया है । समिति ने हरिद्वार बाईपास पुलिस चौकी के माध्यम से 425 खाने के पैकेट जरूरतमन्दों को किये वितरित । समिति के अध्यक्ष श्री पंचम सिंह बिष्ट ने कहा कि आज हमको खाने के पैकेट वितरण करते हुए एक महीना हो गया है जब हम लोगों ने शुरू किया था तो हमको इसका अनुमान ही नहीं था कि यह पुनीत कार्य इतना लंबा चलेगा लेकिन सभी क्षेत्रवासियों का युवाओं का और मातृशक्ति का समिति को लगातार सहयोग मिल रहा है जिसके फलस्वरूप समिति इस अभियान को लगातार आगे बढ़ा रही है और रोजाना 300 से 400 भोजन के पैकेट नेहरू कॉलोनी थाने के अंतर्गत वितरित किए जा रहे हैं और आगे भी इसी जोश के साथ यह कार्य किया जाएगा
समिति के सचिव श्री गजेंद्र भंडारी ने कहा कि इस अभियान में क्षेत्र के बुजुर्गों का महिलाओं का और युवा शक्ति का विशेष सहयोग मिल रहा है समिति एक छोटी सी अपील कर रही है जिसको लोग बहुत ही गंभीरता से ले रहे हैं और इस अभियान में जुड़ रहे हैं श्री गजेंद्र भंडारी ने कहा कि हम रोज की गतिविधियां अपने फेसबुक व व्हाट्सएप के माध्यम से अपडेट करते हैं जिसके फल स्वरुप मेरे कुछ दोस्त विदेश में रहते हैं और उन्होंने समिति के इस पुनीत कार्य की सराहना की और इस अभियान से अपना अंशदान भी दिया जिसमें सर्वप्रथम श्री अनिल नेगी मलेशिया से ₹10000 श्री पंकज खाली अमेरिका से ₹10000 श्री प्रवीण मेहरा नोएडा से रु 1500 है और भी कई दोस्तों ने अपना अंशदान देने की बात कही समिति इन सभी लोगों का आभार प्रकट करती है कि इस मुसीबत की घड़ी में वह लोग विदेशों में होते हुए भी अपने प्रदेश के बारे में चिंतित है इसके साथ समिति उन नौजवान युवाओं का भी आभार प्रकट करती है जो दिन रात इस अभियान को सफल बनाने में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री पंचम सिंह बिष्ट सचिव श्री गजेंद्र भंडारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बीएस चौहान उपाध्यक्ष श्री कैलाश तिवारी कनिष्ठ मंत्री श्री सुबोध मैठानी प्रचार सचिव श्री सोहन सिंह रौतेला क्षेत्रीय पार्षद श्री विमल उनियाल श्री आशीष गुसाईं श्री दीपक काला श्री नितिन मिश्रा श्री पुष्कर सिंह गुसाईं श्री कैलाश रमोला श्री कमल भंडारी श्री दीपक रावत श्री विनोद पुंडीर फौजी भाई श्री अनिल गुसाईं श्री मुकेश पोखरियाल श्री उपेंद्र काला श्री कुलानंद पोखरियाल श्री दयाराम कंसवाल संतोष नेगी आदि उपस्थित थे

देवभूमि खबर

Related articles