23 मोबाइल चिकित्सा टीमों ने 46 गांवों में घर-घर जाकर 195 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
चमोली।होम क्वारेन्टीन अवधि पूरा करने पर बुधवार को 70 लोगों को अपने परिवार के साथ रहने की छूट मिली। कोबिड 19 संक्रमण के दृष्टिगत जिले में अभी भी 799 लोग होम क्वारेन्टाइन में चल रहे है। होम क्वारेन्टीन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गठित 23 मोबाइल चिकित्सा टीमों ने बुधवार को 46 गांवों में घर-घर जाकर 195 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मोबाइल चिकित्सा टीम मजदूरों का भी हेल्थ चेकअप भी कर रही है। वही जिले में बाहर से आए 72 लोग फेसलिटी क्वारेन्टाइन में चल रहे है।
लाॅकडाउन अवधि में पुरानी गम्भीर बीमारियों का उपचार करा रहे लोगों को जिला प्रशासन हर रोज जीवन रक्षक दवा उपलब्ध कराने में मदद कर रहा है। ऐसे बीमार लोगों की दवाईयां देहरादून एवं अन्य राज्यों से मंगाई जा रही है। जिला प्रशासन की इस पहल से लाॅकडाउन में लोगों ने बडी राहत महसूस की है।
चमोली में जिला अस्पताल गोपेश्वर को कोविड हेल्थ सेंटर बनाया गया है। यहाॅ पर कल तक आइसोलेशन में भर्ती दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है और अभी तक सभी 23 ब्लड सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। कोरोना संक्रमण पर निगरानी रखने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने 18 ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमें भी गठित की है। इन टीमों ने कोरोना संदिग्धों की जानकारी जुटाने के लिए अब तक 6115 लोगों से संपर्क किया गया है।

