स्वयं सेवी संस्थाओं ने प्रशासन के माध्यम से 7320 लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किये

स्वयं सेवी संस्थाओं ने प्रशासन के माध्यम से 7320 लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किये
Spread the love

देहरादून। विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, गीता भवन, लोकायुक्त कार्यालय देहरादून,  गुरूद्वारा श्री गुरू अंगद देव जी कांवली रोड, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति झण्डाबाजार, दून यूनिवर्सिटी, गौरव कुमार, रोशनी जन सेवा संस्थान डी.एल रोड चैक देहरादून, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय देहरादून, सत्य सांई सेवा संस्थान, ई-नेट सोल्यूशन ट्रांस्पोर्टनगर देहरादून, शिल्पा प्रोडक्शन, ग्लोबल गाॅडमदर फाउंडेशन राजपुर रोड, अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट, महादेव एसोसिएट्स, गोयल स्वीट् शाप, कालिका मन्दिर समिति, स्काउट एण्ड गाईड  द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।  जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 7320 व्यक्तियों को  भोजन के पैकेट वितरित किये गये जिनमें, 1 वरिष्ठ नागरिक एवं 40 विद्यार्थी, दीपनगर में 1000, थाना पटेलनगर में 1200, चकशाहनगर में 1000, चन्द्रबनी में 100, चैयला में 70, गौतमकुण्ड में 60, ट्रांस्पोर्टनगर में 230, पटेलनगर चैकी में 500, कावंली बस्ती में 100, नगर निगम में 150, बाईपास चैकी में 150, अजबपुर में 90, ब्रहा्रम्पुरी में 30, बल्लीवाला में 20, कौलागढ में 5, मच्छीबाजार में 30, कचहरी रोड में 40, किशननगर में 10, पत्थरीबाग में 5, घंटाघर में 40, आराघर चैकी में 300, थाना नेहरू कालोनी में 700, इन्दिरानगर चैकी में 255, घारा चैकी में 800, आईएसबीटी चैकी में 150, कारगी काली मन्दिर में 120, बंजारावाला में 120, त्यागी रोड में 4 व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये।  जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 2282 निराश्रित पशुओं जिसमें 1693 श्वान, 535 गौवंश एवं 54 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 2799 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी कोतवाली दून में 250, थाना कैन्ट में 50, थाना प्रेमनगर में 200, थाना रायपुर में 399, थाना पटेलनगर में 550, थाना राजपुर 250, थाना नेहरूकालोनी में 400, थाना डालनवाला में 200, तहसील मसूरी में 100, थाना बसंत विहार में 150, थाना राजपुर में 250 अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये। जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के नगर निगम क्षेत्र देहरादून में अवस्थित भगत सिंह कालोनी में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। जिला पूर्ति विभाग द्वारा भगत सिहं कोलोनी में 33, मुस्लिम कालोनी, लक्खीबाग में 16, आजाद कालोनी में 11 तथा कारगीग्रान्ट में 10 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत भगत सिंह कालोनी में 679, लक्खीबाग क्षेत्र में 874, आजाद कालोनी में 957, कारगीग्रान्ट में 828, तथा बीस बीघा ऋषिकेश में 464 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा आज भगत सिंह कालोनी 345 ली0, लक्खीबाग 320 ली0, कारगीग्रान्ट 340 ली0 ,आजाद कालोनी 150 ली0,  20 बीघा कालोनी में 65 ली0 एवं शिवा एन्कलेव कालोनी ऋषिकेश में 70 ली कुल 1290 ली0 दूध विक्रय किया गया। आज मोबाईल एटीएम बीस बीघा ऋषिकेश क्षेत्र में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रही।

देवभूमि खबर

Related articles