महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद
देहरादून । महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं द्वारा लाॅक डाउन के चलते गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंदों की लगातार की जा रही सहायता के लिए महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया है।
कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने गरीब व जरूरतमंदों की सहायता में रात दिन लगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनके आवास पर जाकर मुलाकात कर उन्हे धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में लगाये गये लाॅक डाउन के चलते महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वयं के संसाधनों पर गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों के लिए खाद्यान्न, सैनिटाईजर, मास्क आदि की व्यवस्था की गई जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। इस संकट की घडी में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी के निर्देशों का पालन करते हुए लाॅक डाउन में कमजोर व जरूरतमंद लोगों की मदद के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा व सोनिया गांधी जी व प्रीतम सिंह जी के संदेश को भी जनजन तक पहुंचाने का काम किया उसके लिए सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं।
इस अवसर पर राजीव पुंज, महेश शर्मा, गुरूबख्ष सिंह, गुरूबचन सिंह दुग्गल, दीवान बिष्ट, राजेश शर्मा, कैलाश बाल्मीकि, मोहित ग्रोबर, आशीष देसाई, अशोक वर्मा, मंजू चैधरी आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

