आज सुबह 4.30 बजे खुले भगवान बद्री विशाल के कपाट
चमोली।भगवान बद्री विशाल के कपाट आज सुबह 4.30 बजे पूरे विधि विधान के साथ खुले।। लॉक डाउन के चलते पूरे परिसर को सैनिटाइज करके सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बड़े सादगी से भगवान बद्री विशाल के कपाट खोल दिये गए। इस दौरान मुख्य पुजारी रावल ,धर्माधिकारी भुवन चन्द उनियाल, राजगुरु सहित 28 लोग शामिल हुए। ।
