जोगीवाला चौकी पुलिस ने अवैध खुंखरी के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जोगीवाला चौकी पुलिस ने अवैध खुंखरी के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।थाना नेहरू कॉलोनी चौकी जोगीवाला पुलिस ने अवैध खुंखरी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट तथा लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन के अंतर्गत 188IPC व 51(B) DM ACT में थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया

जोगीवाला पुलिस टीम के कॉ0 1461 राजेश रावत,कॉ0 1374 प्रवीण कुमार को गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मनीष कुमार पुत्र राजकुमार निवासी गोरखपुर चौक डिफेंस कॉलोनी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 30 वर्ष रूपनगर रेलवे पटरी के पास खाली प्लॉट में 8:30 बजे रात्रि में अकेले बैठा मिला ।।जिसके पास से एक अवैध खुंखरी बरामद हुई पूछताछ करने पर खुंखरी का लाइसेंस दिखाने से कासिर रहा। जोगीवाला पुलिस ने अवैध खुंखरी रखने के कारण धारा 4/25 आर्म्स एक्ट तथा लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन के अंतर्गत 188IPC व 51(B) DM ACT में गिरफ्तार कर थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसे आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।

देवभूमि खबर

Related articles