आल वेदर रॉड चौड़ीकरण का काम बरसात में बना नासूर
विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी
उत्तरकाशी।आल वेदर रॉड चौड़ीकरण का काम इस बरसात में नासूर बनता जा रहा हैं । बीआरओ द्वारा कराए जा रहे बेतरतीब इस कार्य से पहाड भरभराकर गिरने लगे है जिससे गंगोत्री नेशनल हाइवे बार बार बाधित हो रहा है । बन्दरकोट के पास 10 घण्टे से अधिक समय बाद मार्ग पर आवाजाही सुरु हुई । सुबह से दोनों तरह गाड़ियों की दो -दो किलोमीटर लगी लम्बी कतार ,वंही गंगनानी से तीन किलोमीटर आगे नाग देवता मंदिर के समीप रात को हाइवे पर भारी चट्टन टूट कर आ गई ,
ग्रामीण इलाकों की महिला टूटा पहाड़ के किनारे किनारे अपनी जान को जोखिम में डाल कर मार्ग को पार कर रहे हैं । ऐसे में बीआरओ के उच्च अधिकारी मौके पर न होने से लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं ।

