HTML tutorial
HTML tutorial

रोजगार दो मुहिम के तहत उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी का देहरादून में उपवास व धरना

रोजगार दो मुहिम के तहत उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी का देहरादून में उपवास व धरना
Spread the love

देहरादून ।उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के रोजगार दो वरना गद्दी छोड़ दो के तहत उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यालय में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी के नेतृत्व में सांकेतिक उपवास एवं धरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री श्री सुशील राठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रोजगार दो मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी ने एक दिवसीय उपवास एवं धरने देकर बेरोजगारों को रोजगार देने की पुरजोर मांग की है। भारतीय जनता पार्टी की अंधी, गूंगी ,बहरी सरकार से सरकार को जगाने का काम किया है । बेरोजगार रोजगार को लेकर आर्थिक व मानसिक रूप से अत्याधिक परेशान हो चुका है ।बेरोजगार रोजगार की आस में दर दर की ठोकर खाने को मजबूर है मगर भाजपा की अंधी, गूंगी ,बहरी सरकार बेरोजगारों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे, एसबीआई के कर्मचारियों को जबरन पद मुक्त किया जा रहा है और इनको अनिवार्य सेवानिवृत्त किया जा रहा है जो कि कर्मचारियों के विरुद्ध है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देशभर में रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी बढ़ी है उसके उनके लिए रोजगार देने की मांग करते हैं । मोदी सरकार अपनी कुंभकरण की नींद को तोड़े बेरोजगारों की सुध ले ,बेरोजगारों को अभिलंब रोजगार उपलब्ध कराए जाएं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी विकास चौहान, जिला अध्यक्ष देहरादून रशीद पहलवान , प्रदेश सचिव सुरेश पटेल , महानगर कार्यकारी अध्यक्ष उमेश कुमार एवं प्रदेश प्रवक्ता सोशल मीडिया गुलफाम खान , मंडल सचिव जोगेंद्र सिंह एवं श्रीमती काजल सिंह, प्रदेश सचिव श्री वीरेश शर्मा, शशि जोशी व क्लेमेंट टाउन के शाखा अध्यक्ष आशीष जेटली, जिला महासचिव समीर सलमानी,गढ़वाल मंडल के महासचिव गीताराम जायसवाल, प्रदेश सचिव अंजना बसी ,प्रदेश सचिव संजय सिंह, सेलाकुई की शाखा सरिता देवी ,प्रदेश महासचिव महेश नेगी ,महासचिव गमन चाचर , गढ़वाल मंडल सचिव कुलवंत सिंह ,गढ़वाल मंडल महासचिव हरीश बहुगुणा आदि अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles