विधायक गोपाल रावत और डीएम मयूर दीक्षित ने प्रस्तावित बस अड्डे व पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया
उत्तरकाशी । गंगोत्री विधायक श्री गोपाल रावत व जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने प्रस्तावित बस अड्डे व पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया ।
विधायक श्री रावत ने बस अड्डे में निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत बस अड्डे व पार्किंग का अवलोकन किया उन्होंने कहा कि वरूणावत त्रासदी के बाद से यहां बस अड्डे व पार्किंग का निर्माण न हो सका, उन्होंने कहा कि इन डेढ़ दशक में नगर की आबादी में भारी वृद्धि हुई, शीर्ष प्राथमिकताओं में बस अड्डे का निमार्ण करना व क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का प्रभावी रूप से निराकरण हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्यों को गंभीरता से पूर्ण कराया जायेगा ।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने इस समस्या को समझते हुए स्थानीय मांग के अनुरूप बस अड्डे व पार्किंग के निर्माण की स्वीकृति दी है । जिसके बाद अब यहां चारधाम यात्रा, स्थानीय आवाजाही को देखते हुए बस अड्डे व पार्किंग का निर्माण किया जाएगा ।
जिलाधिकारी श्री दीक्षित ने बस अड्डे निर्माण को लेकर संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश देते हुए, डीपीआर गठन समेत सभी प्रारंभिक औपचारिकता को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए, विधायक श्री रावत ने पेयजल निर्माण निगम को पंद्रह दिन के भीतर डीपीआर तैयार करने को लेकर निर्देशित किया ।
इस मौके नगर अध्यक्ष भाजपा सूरत गुंसाईं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह बिष्ट समेत अन्य मौजूद रहे ।

