HTML tutorial
HTML tutorial

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय एवं कुलदीप ने ली वीसी से भाजयुमो पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय एवं कुलदीप ने ली वीसी से भाजयुमो पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक
Spread the love

देहरादून। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ,प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री कुलदीप एवं श्री कुंदन लटवाल प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तराखंड ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों और सभी जिलों के जिलाध्यक्ष की कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांत पर चलना हर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता का कर्तव्य होना चाहिए उन्होंने कहा पद प्राप्त होने पर किसी के भी मन मे अहंकार की भावना नही आनी चाहिए यह पार्टी की रीति नीति नही है उन्होंने कहा हमे हर व्यक्ति को खुद से जोड़ना है और आगे बढ़ना है उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग अपने अपने केंद्रों पर जो भी फ्लेक्स पोस्टर लगाते है उन फ्लेक्स पर प्रदेश महामंत्री संगठन की फ़ोटो न लगाए क्योंकि ये पार्टी की रीति नीति नही है कि प्रदेश महामंत्री संगठन की फ़ोटो बैनर पोस्टर पर लगे।
श्री अजेय ने कहा कोराना से अभी भी बचाव करने की आवश्यकता है हम कही भी किसी कार्यक्रम में जाये तो फेस ओवर लगा कर जाए और दो गज की दूरी रखे उन्होंने कहा हमे जागरूक रहकर दुसरो को जागरूक करना है।
उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों से कहा कि जल्द से जल्द युवा मोर्चा की जिले की टीम गठित करें और टीम में महिलाओं को भी स्थान दे।
प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री आदरणीय कुलदीप जी ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ जाकर भाजपा के कैडर को मजबूत करना है उन्होंने कहा की में अगले माह से बूथ में प्रवास करूँगा उन्होंने कहा जल्द ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अगले दो माह के कार्यक्रम तैयार कर लिए जायेगें।

श्री कुंदन लटवाल प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तराखंड ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना नए प्रकार का विकास का मॉडल है। उन्होंने चुनौती को अवसर में बदलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत निर्माण में जितनी भागीदारी शहरों की है, उतनी ही गांवों की भी है। हम बदलाव के दौर में हैं। इस दौर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय सिपाही की भूमिका में काम करेगा तो आत्मनिर्भर बनने की गति कई गुना बढ़ जाएगी।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री रंजन बरगली और प्रदेश महामंत्री श्रीमान हरजीत सिंह ने किया बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी और जिलो के जिलाध्यक्ष मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles