प्रधानाचार्य ओ.पी.गोनियाल ने शिक्षकों एवं छात्रों को संविधान की शपथ दिलाई
विशाल भारद्वाज, हरिद्वार
हरिद्वार।संविधान दिवस पर पन्ना लाल भल्ला इंटर कॉलेज हरिद्वार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कालेज के प्रधानाचार्य श्री ओ.पी. गौनियाल ने बाबासाहेब आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया और संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा तथा वहां मौजूद कॉलेज के शिक्षकों एवं छात्रों को संविधान की शपथ दिलाई।
संविधान की शपथ दिलाकर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओ पी गौनियाल ने छात्रों को बताया कि 26 जनवरी 1950 को संविधान बनकर देश में लागू हुआ उसी दिन से रानी के पेड़ से राजा पैदा होने बंद हो गए और देश के गरीब बच्चों को भी राजा बनने का मौका मिला संविधान की ताकत है लाल बहादुर शास्त्री एवं नरेंद्र मोदी जैसे सामान्य , गरीब परिवार मैं पले बढ़े व्यक्तियों को देश का प्रधानमंत्री बनने का गौरव मिला। छात्रों को संविधान की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई ,ठाकुर, पंडित एससी ,ओबीसी के परिवारों में जन्मे बच्चे आज आई ए एस, पीसीएस बनकर गौरव प्राप्त कर रहे हैं ।यह संविधान की ही ताकत है जब तक देश में संविधान है तब तक देश में लोकतंत्र जिंदा है। हम सब को संविधान की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

