हरिद्वार में गौकशी पर पुलिस का प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार, 200 किलो गौमांस बरामद
हरिद्वार। जनपद में गौकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस टीम गश्त के दौरान नहर पटरी, जय माता ब्रिक फील्ड के पास बाजूहेड़ी क्षेत्र में पहुंची। यहां खेतों में झाड़ियों के बीच संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की।
कार्रवाई के दौरान तीन व्यक्ति गौकशी करते पाए गए, जिनमें से दो को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
पुलिस ने मौके से करीब 200 किलोग्राम गौमांस और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तस्लीम (22 वर्ष) और मौ. शादाब (19 वर्ष), निवासी माही ग्राम, मच्छी मोहल्ला, रुड़की के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना पिरान कलियर में मुकदमा संख्या 88/2026 गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गौकशी जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला के नेतृत्व में कांस्टेबल सुबोध कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार एवं होमगार्ड सुशील कुमार शामिल रहे, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

