मानव अधिकारों के विरुद्ध सरकारों के खेल को एसोसिएशन नही करेगा सहन : चुग

मानव अधिकारों के विरुद्ध सरकारों के खेल को एसोसिएशन नही करेगा सहन : चुग
Spread the love

विकासनगर।विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन ने विकास नगर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया।

लक्ष्मणपुर स्थित ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन के मुख्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा की वर्तमान में तानाशाही का दौर चल रहा है, सरकार एवं सत्ताधारी लोगों के खिलाफ बोलने पर सीधे-सीधे देशद्रोही और आतंकवादी साबित करने का प्रयास किया जाता है।सरकार का समर्थक मीडिया भी सरकार की आवाज में आवाज मिला था नजर आता है और पीड़ित को ही आतंकवादी बताता है। ऐसे में मानव अधिकारों का वर्तमान में सर्वाधिक आनंद स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद हुआ है। मानव अधिकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता हमेशा कच्चे धागे पर बंधी तलवार के नीचे रहते हैं

महासचिव भास्कर चुग ने कहा कि मानव अधिकारों के विरुद्ध सरकारों के खेल को सहन करने के लिए ह्यूमन राइट कार्यकर्ता तैयार नहीं है।सत्ता धारियों की इस तरह की नीति के विरुद्ध महात्मा गांधी और सरदार भगत सिंह की नीति पर चलना पड़ेगा और अपनी जान की परवाह किए बिना मानव अधिकारों के समर्थन में अपना कर्तव्य निभाना पड़ेगा।

इस मौके पर प्रसिद्ध आरटीआई कार्यकर्ता आशीष कुमार पिपानिया, व्यापारी नेता महेंद्र मित्तल, विजय कुमार एडवोकेट, शाहनवाज, बंटी, रोहित कुमार, संजय चांदना, गुरजीत सिंह, कालू आदि ने भी अपने विचार रखे।

देवभूमि खबर

Related articles