मल्लीताल स्थित मेलरोज भवन पर देर रात लगी आग ,कारणों का नही चला पता

मल्लीताल स्थित  मेलरोज भवन पर देर रात लगी आग ,कारणों का नही चला पता
Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज नैनीताल।

ललित जोशी,नैनीताल

नैनीताल। सरोवर नगरीनैनीताल के मल्लीताल स्थिति मेलरोज भवन में लगी भीषण आग ने आसपास के भवनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी इसकी लपटे दूर से देखी जा सकती है। सूचना पर मौके पर पहुची दमकल विभाग की गाड़ियों को दो घण्टे से भी अधिक समय बीतने के बाद आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। गनीमत यह रही की आग लगने से कोई जनहानि नही हुई है। हालांकि आग लगने से मेलरोज भवन और उससे लगे चार परिवारों सामान पूरी तरह से आग के शोलों में तब्दील हो गया। वही आसपास रहने वाले लोंगो का कहना है अगर हादसा मध्यरात्रि के समय होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। मेलरोज भवन और उसके आसपास पाँचपरिवार रहते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश चन्द पांडेय, प्रो पीसी तिवारी, अरुण भोज, व देवेश सिंह अधिकारी के परिवार रहते हैं। यहाँ बता दे नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।अलबत्ता कोई जनहानि नही हुई है।

देवभूमि खबर

Related articles