कांग्रेसियों ने टोल टैक्स बैरियर समाप्त करने की मांग की,किया धरना प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने टोल टैक्स बैरियर समाप्त करने की मांग की,किया धरना प्रदर्शन
Spread the love

देहरादून।। लच्‍छीवाला मुख्‍य हाइवे से टोल टैक्स बैरियर समाप्त किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ थाली बजाकर नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया।

पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि लंबे समय से स्थानीय लोग टोल टैक्स की आवाज उठाते रहे हैं ।सरकार को इस पर त्वरित निर्णय लेना चाहिए।उन्होंने डोईवाला क्षेत्र की जनता के लिए टोल टैक्स फ्री कराने की मांग भी उठाई। सरकार को स्‍थानीय जनता की इस मांग को शीध्र अमल में लाना चाहिए।

इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी गन्ना समिति के चेयरमैन मनोज नौटियाल, कांग्रेस नेता अनिल सैनी, अब्दुल रज्जाक, राहुल सैनी, राजवीर खत्री रणजीत सिंह बॉबी, मधु थापा, भारत भूषण कौशल, शुभम कंबोज, गोपाल शर्मा आदि कई कांग्रेस कार्यकर्त्‍ता मौजूद रहे।   

देवभूमि खबर

Related articles