कैम्पा, जायका, एवं विभागीय बजट ऐसी योजना बनाये कि आमजन को अधिक से अधिक लाभ मिल सके: हरक सिंह रावत
रूद्रपुर ।वन, पर्यावरण, रोजगार सृजन, कौशल विकास, श्रम एवं सेवायोजन एवं आयुष मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में आज सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक अयोजित की गई।
बैठक मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कैम्पा, जायका, एवं विभागीय बजट से ऐसी योजना बनाये कि आमजन को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होने कहा वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि मानव जीव संघर्ष के अन्तर्गत जो लोग घायल व जिनकी इस दौरान मृत्यु हो जाती है, उनको आपदा प्रबन्धन अधिनियम कि तहत जो भी धनराशि निर्धारित है तत्काल उन्हे सहायता पहुंचाये। उन्होने कहा कि अधिकारी इस कार्य को गम्भीरता से लेते हुए कार्य करें। उन्होने कहा कि इसी प्रकार नगर, वन, आदि ऐसी योजनाऐं बनाऐं जो पर्यटकों व स्थानीय लोगो को आकृषित करें एवं जनमानस को लाभ भी पहुंचायें। उन्होने रूद्रपुर डीएफओ को निर्देश दिये है कि आमजन के लिए प्रकृति वन निर्माण का प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें। उन्होने श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों एवं सेवा केन्द्रो की जानकारी लेते हुऐ कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम जो भी विभिन्न सहायता राशि श्रमिकों को दी जाती है उसी के आधार पर तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि आयुर्वेद व होम्योपैथिक के कार्य उनके स्वयं के भवन में संचालित हो, इस पर गहनता से विचार करते हुए अतिशीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होने सम्बन्धित निर्देश देते हुऐ कहा कि इस कार्य हेतु वन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। मा0 मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिऐ कि आयुर्वेद एवं होम्यापैथिक के क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कार्य करें। ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
उन्होने अधिकारियों को निर्देश देते हुऐ कहा कि विद्यालयों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विभिन्न बिमारियों एवं जीवन शैली की जानकारी दें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्राप्त बजट को समयबद्ध, पार्दर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ योजनाओं पर व्यय करें ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। मंत्री ने इस दौरान आईटीआई शिक्षा से सम्बन्धित जानकारी लेते हुऐ कहा कि अधिकारी सम्बन्धित विधालय के प्राधानाचार्यो से सम्पर्क करते हुऐ छात्र-छात्राओं को आईटीआई के माध्यम से स्वरोजगार अपनाने हेतुे प्रेरित करें। उन्होने कहा कि आईटीआई के छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल, अध्यक्ष उत्तराखण्ड विकास निगम सुरेश परिहार, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, डीएफओ डाॅ0 अभिलाषा सिंह, डीएफओ हल्द्वानी कुन्दन कुमार, कलेक्ट्रेट प्रभारी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, ऐएलई प्रशांत कुमार, जे0 एस0 जलाल, आर0 के0 पन्त, कमल जोशी, राजेश दुर्गापाल, के0 एन0 भारती, प्रकाश चन्द्र आर्य, एम0 सी0 जोशी, पूरन राम, एच0 आर0 आर्या, मीनाक्षी काण्डपाल, मीनाक्षी भट्ट, अनिल कुमार, ओम प्रकाश, डाॅ0 के0 के0 उनियाल, डाॅ0 आशुतोष पन्त, सन्दीप कुमार उपस्थित थे।

