भाजपा सरकार हर मोर्चे पर बिफल है :इंदिरा ह्रदयेश

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर बिफल है :इंदिरा ह्रदयेश
Spread the love

ललित जोशी, नैनीताल


नैनीताल ।नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। राज्य में महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर बताते हुए कहा कि हल्द्वानी में ढाई सौ करोड़ की लागत से बना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जो कि खेल के लिए तैयार है लेकिन सरकार ने अभी तक उसे हैंड ओवर ना लेते हुए कोई खेल कराने के लिए भी तैयार नहीं है। इसके अलावा अमृत योजना के तहत खोदी गई सड़कें नहीं बन पाई है, जिससे पूरा शहर सड़क में गड्ढा युक्त हो गया है।

राज्य के सड़क स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा और रोजगार के विषयों पर सरकार को खेलते हुए नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि आने वाले विधानसभा सत्र में इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस की सत्ता आई तो हम बिजली के दामों को कम करेंगे और पूरे राज्य भर में पानी मुफ्त देंगे। यही नही उन्होंने कहा सत्ता में आते ही कांग्रेस राज्य के किसानों के लिए एमएसपी के लिए कानून बनाएगी। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने गैरसैंण में विधानसभा सत्र होने को लेकर कहा कि यह सरकार वहां विधायकों कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों के रखरखाव की व्यवस्था तक ठीक से नहीं कर पाती और आज जो विधान भवन ऐतिहासिक रूप से गैरसैंण पर खड़ा है वह भी कांग्रेस की देन है।

देवभूमि खबर

Related articles