निकायों में संविदा व नाला गैंग के सफाई कर्मचारियों को स्थायी करे सरकार :नरेश वैध
देहरादून।राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश वैध ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्थानीय निकायों में वर्षो से सफाई का कार्य कर रहे स्थायी संविदा सफाई कर्मचारियों व संविदा नाला गैंग के सफाई कर्मचारियों को स्थायी करे ।
राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश वैध ने बताया कि राज्य में नगर निगमों ,नगरपालिका परिषद नगर, पंचायतो में संविदा ओर नाला गैंग के सफाई कर्मचारियों की आधी उम्र संविदा में कार्य करते हुए निकल गयी है ।सर्विस स्थायी होने पर 15 से 20 वर्ष ही मिल पाती हैं जिससे इन छोटे कर्मचारियो का भविष्य अन्धकार में है ।राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार से मांग करता है कि इन छोटे कर्मचारियो को स्थायी करे।

