वरिष्ठ नेत्री व पूर्व प्रभारी डिम्पल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों युवा आप में हुए शामिल
विकासनगर। वरिष्ठ नेत्री व पूर्व प्रभारी डिम्पल सिंह के नेतृत्व में भीमावाला स्थित विधानसभा कार्यालय मे एक दर्जन युवाओ ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विकासनगर में वरिष्ठ नेत्री व पूर्व प्रभारी डिम्पल सिंह के नेतृत्व में भीमावाला स्थित विधानसभा कार्यालय मे अवनीश, ऋतिक, अनुज, अमन, रिक्की, गौरव, आकाश, गौतम, निखिल, सचिन, प्रदीप सहित एक दर्जन युवाओ ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर डिम्पल सिंह ने कहा, आज युवाओं को आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को उम्मीद की किरण के रूप में देख रहे है यही कारण है कि आज हमारे युवा भाई बहन बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे है। हमारे यही युवा साथी उत्तराखंड मैं भी केजरीवाल अभियान को सफल बनाते हुए 2022 मे प्रदेश मे भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनायेगे। जिस पर दिल्ली मे केजरीवाल सरकार लोगो के उम्मीद को पूरा किया है उसी तरह उत्तराखंड के हर निवासियों की उम्मीदों को पूरा करने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य हर परिवार को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार देना है। लोगो को रोजगार के लिए अपना घर, गॉव जिला छोड़ कर ना जाना पड़े।हमारी मातृ शक्ति निर्भय हो कर आ जा सके।
इस दौरान कार्यक्रम मे प्रतीक सक्सेना, पूर्व सह प्रभारी गुलफाम अहमद, संगठन मंत्री मनोज चौधरी, सर्किल इंचार्ज राम पाल सिंह राठौर, इंद्रेश कुमार, राहुल भट्ट, रोहित कश्यप आदिं मौजूद रहे।

