राज्य खेल फुटबाल की दुर्दशा और अन्य खेलों के विकास लिए खेल नीति भी लागू की जाय :वीरेंद्र सिंह रावत
देहरादून।।फुटबाल अकेडमी के संस्थापक अध्यक्ष एवं हेड कोच विरेन्द्र सिंह रावत ने खेल मंत्री ,खेल निदेशक और जिला क्रीड़ा अधिकारी को राज्य खेल फुटबॉल की दुर्दशा सुधारने व खेल नीति लागू करने सम्बन्धी ज्ञापन सौंपा।
देहरादून फुटबाल अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष और हेड कोच विरेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड सरकार के खेल मंत्री श्री अरविंद पांडे , खेल निदेशक एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी, देहरादून को चार मांग युक्त पत्र मेल के द्वारा के द्वारा प्रेषित किया।उन्होंने अरविंद पाण्डे को पुनः खेल मंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनायें दी।
उन्होंने कहा कि समस्त राज्य मे फुटबाल की गतिविधियाँ कोरोना के नियमनुसार लागू हो गई है लेकिन अभी तक उत्तराखंड का राज्य खेल फुटबाल की एसओपी जारी नहीं की गई है। खिलाडी एक वर्ष से खेल की गतिविधियों से दूर होकर अवसाद मे जीवन व्यतीत कर रहे है जिनके लिए स्वर्गीय मान सुमरथ दास पवेलियन फुटबाल ग्राउंड खोला जाए ।
रावत ने कहा कि विभाग द्वारा खेल नीति बनाई गई थी जिसमे उनके सुझाव को भी स्वीकार किया गया था । खेल नीति 2020 मे पास होने के बाद भी अभी तक लागू नहीं किया गया ।खिलाडी, कोच और रेफरी के हित के लिए अतिशीघ्र खेल नीति लागू। की जाए।
रावत ने कहा देहरादून के 40 क्लब मे दो फाड़ होने की वजह से खिलाड़ियों, कोच,रेफरी, क्लब, और अकादमी का काफी वर्षों से भारी नुकसान हो रहा है जिसमें हस्तक्षेप कर निष्पक्ष चुनाव कराय जाए।
पुर्ण आशा और विश्वास है की राज्य खेल फुटबाल की दुर्दशा पर कठोर निर्णय लिया जाए और अन्य खेलों के विकास लिए खेल नीति भी लागू की जाय।

