उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने होली मिलन समारोह किया आयोजित

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने होली मिलन समारोह किया आयोजित
Spread the love

देहरादून।उत्तरांचल पंजाबी महासभा के होली मिलन समारोह आज होटल मधुबन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री श्री हरीश नारंग, विधायक श्री हरबंस कपूर, श्री उमेश शर्मा “काऊ”, राज्यमंत्री कैबिनेट दर्जा श्री विश्वास डाबर, संरक्षक श्री प्रेम कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष लाल चंद शर्मा, पंकज मस्सोन, महानगर अध्यक्ष स पी एस कोचर, महामंत्री गोविंद मोहन, जसबीर बग्गा, राकेश मल्होत्रा, राजीव सच्चर, सुनील बांगा, युवा इकाई महानगर अध्यक्ष स संतोख नागपाल,महामंत्री रमन अलग, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती कोमल वोहरा, विनोद कपूर, गिरधर लूथरा, सचिन आनंद, रविन्दर आनन्द, गुरजिंदर आनन्द ,दीपक जेठी सहित अन्य पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने चंदन का टीका लगाकर एक दूसरे को होली की बधाइयाँ दी।

होली के दिन मिल जाते हैं, रंगों से रंग मिल जाते हैं
आज ब्रज में होली रे रसिया,होली आई रे कन्हाई ,रंग बरसे सुना दे मीठी बांसुरी,रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे जैसे भजनों एवम होली के गीतों पर राधा कृष्ण की जोड़ी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये जिससे उपस्थित दर्शक मनमोहित और भाव विहल हो उठे।
फूलों की होली से राधा कृष्ण जी ने उपस्थित लोगों को होली के रंग में रंग दिया।शंटी ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के गीतों ने जमकर समा बंधा एवम सभी को थिरकने पर मजबूर कर होली के रंग में रंग दिया।

देवभूमि खबर

Related articles