चमोली में डीएम ने दिए पेयजल लाइन बिछाने के दौरान निर्धारित मानकों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश

चमोली में डीएम ने दिए पेयजल लाइन बिछाने के दौरान निर्धारित मानकों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
Spread the love

चमोली ।जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यो की समीक्षा बैठक ली। पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल लाइन विछाने के दौरान निर्धारित मानकों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधीक्षण अभियन्ताओं को जल जीवन मिशन कार्यो की नियमित निगरानी करने को कहा। जल संस्थान और जल निगम को निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन में पानी को बढ़ाने के लिए जलसंस्थान तथा जल निगम द्वारा जो प्राक्कलन प्रस्तुत किए गए हैं उनकी प्रति परिवार लागत भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों से अधिक है बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन प्राक्कलनों की लागत अधिक है उनमें  शासन से निर्देश प्राप्त करने का निर्णय लिया गया है। तदोपरान्त इन प्राक्कलनों की स्वीकृति पर निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पाण्डे, अधीक्षण अभियन्ता महेन्द्र सिंह, मुकेश परमार, सुशील कुमार सैनी तथा अधिशासी अभियन्ताओं ने प्रतिभाग किया।

देवभूमि खबर

Related articles