प्राचार्य प्रोफेसर रेनू नेगी ने दांडी यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
नई टिहरी।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 12 मार्च से चल रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज महाविद्यालय में दांडी यात्रा रैली का आयोजन किया गया ।रैली का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेनू नेगी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आजादी के नायकों की झांकी प्रस्तुत की जिसमें मोहित राणा -गांधी, वीरेंद्र -नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सचिन -बिपिन चंद्र पाल’ विकास – उधम सिंह, मनप्रीत- भगत सिंह, मीनाक्षी – सरोजनी नायडू, मुस्कान- कस्तूरबा गांधी, दीप्ति – रानी लक्ष्मीबाई, मणिका -एनी बेसेंट, काजल – दुर्गा एवं मधु – लक्ष्मी सहगल बनी।
दांडी यात्रा रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर जिला अस्पताल होते हुए साईं चौक, बोराड़ी मेन मार्केट, एवं कृष्णा चौक होते हुए महाविद्यालय प्रांगण में प्राचार्य प्रोफेसर रेनू नेगी के अभिभाषण से समाप्त हुई । प्राचार्य द्वारा रैली में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य के कार्यक्रमों में इसी तरह प्रतिभा करने के लिए प्रेरित किया।
इस रैली में डॉक्टर दिनेश वर्मा डॉक्टर सुशील कगड़ियाल,डॉक्टर पदमा वशिष्ठ ,डॉक्टर शालिनी रावत, डॉ प्रीति शर्मा,डॉक्टर आशा डोभाल, डॉक्टर आरती खंडूरी, डॉक्टर श्री कृष्ण नौटियाल, डॉक्टर सत्येंद्र कुमार, डॉक्टर अरविंद मोहन पैन्यूली, डॉक्टर नवीन रावत, डॉ संदीप बहुगुणा, डॉक्टर सुभाष नौटियाल, डॉक्टर बीडी एस नेगी, डॉ अरविंद सिंह रावत व हरीश मोहन उपस्थित रहे।

